धनवार: 12 सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा
धनवार बचाओ संघर्ष समिति द्वारा 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष तुलसी पासवान ने की। धरना में शामिल लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।