जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा शुक्रवार रात 9:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया गया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान मे शुक्रवार को निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर मीडिया प्रतिनिधियों का फील्ड भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।