मरवाही: जंगली बिल्ली के काटने से 65 वर्षीय महिला की मौत, रेबीज संक्रमण के इलाज के लिए परिजन लाए थे जीपीएम जिला अस्पताल
जंगली बिल्ली के हमले का शिकार हुई 65 वर्षीय महिला मातिन कुंवर की रेबीज संक्रमण के कारण मौत हो गई। समय पर उचित चिकित्सा न मिलने और परिजनों द्वारा झाड़-फूंक व झोलाछाप डॉक्टर से उपचार कराने के कारण इलाज में देरी हुई, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। मृतिका ग्राम पंचायत जलके के पनगवां गांव की निवासी थीं।