हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में गिरफ्तार आरोपियों के फोटो और वीडियो मीडिया से शेयर नहीं करेगी पुलिस, हाईकोर्ट के निर्देश पर आदेश जारी
हनुमानगढ़ जिले में गिरफ्तार आरोपियों के फोटो और वीडियो हनुमानगढ़ पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मीडिया से शेयर नहीं करेगी। हाईकोर्ट के कड़े निर्देश के बाद अब पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ मानवीय सभ्य और विधि संवत व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा।