जशपुर: फरसाबहार में कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को फरसाबहार विकासखंड में निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास और हाउसिंग बोर्ड के तहत बने शासकीय आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही भवनों में पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने