गोला: गोला क्षेत्र के मौजा जानीपुर में स्थगन आदेश के बावजूद सरकारी भूमि पर हो रहा निर्माण
Gola, Gorakhpur | May 22, 2024 न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद सरकारी भूमि पर मनबढ़ धड़ल्ले से निर्माण कार्य कर रहे है। अवैध निर्माण रोकने के लिए पीड़िता एक महीने से थाना और चौकी का चक्कर लगा रही है। मामला गोला थाना क्षेत्र के जानीपुर का है। गोला क्षेत्र के मौजा जानीपुर की आराजी नम्बर 614 पोखरे और 616 सरकारी भूमि दर्ज है। सिविल जज जूनियर डिविजन बांसगांव के न्यायालय में मुकदमा दर्ज है।