गोला: रजिस्ट्री ऑफिस गोला तहसील में देर रात तक बैनामा न होने पर काश्तकारों ने रजिस्ट्री ऑफिस के सामने किया विरोध
Gola, Gorakhpur | May 21, 2024 रजिस्ट्री ऑफिस गोला तहसील में देर रात तक बैनामा न होने पर काश्तकारों ने रजिस्ट्री ऑफिस के सामने विरोध किया। रजिस्ट्रार से अनुरोध किया कि ऑफिस कार्य 10 से 5 तक निपटा लिए जाने की बात कही ताकि दूर दराज से आने वाले काश्तकार महिला, पुरुषों को घर जाने में दिक्कत ना हो। सोमवार रात 9 बजे तक ऑनलाइन पेमेंट होने के बाद काश्तकारों ने रजिस्ट्री ना होने पर विरोध किया।