गोला: गोला-कौड़ीराम मार्ग स्थित पहाड़पुर कोहड़ा मोड़ पर 2 बाइक की टक्कर में घायल क्षेत्र पंचायत सदस्य की इलाज के दौरान मौत
Gola, Gorakhpur | May 22, 2024 गोला थाना क्षेत्र के गोला कौड़ीराम मार्ग पर स्थित पहाड़पुर कोहड़ा मोड़ पर सोमवार की सायं करीब 6 बजे दो बाइक सवार में आमने सामने की टक्कर हो गई थी। जिसमें एक बाइक पर पिछे बैठी महिला सर के बल गिर गई थी। जिससे महिला के सिर मे गम्भीर चोट आई थी। महिला को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।