गैरतगंज: गैरतगंज में स्वीकृति के बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण, बारिश में बढ़ी परेशानी
गैरतगंज के वार्ड 3 में बैलगाड़ी प्रोजेक्ट क्षेत्र से भीतरी कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृति मिलने के बावजूद शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो रही है। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागम