नवाबगंज: नाबालिग रहस्यमयी ढंग से लापता, शादीशुदा सलमान पर अपहरण का आरोप, सालभर से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बरेली के नवाबगंज में 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। मां ने सितारगंज निवासी सलमान पर बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले जाने का आरोप लगाया। सलमान की ससुराल उसी गांव में है और वह एक साल से घर आता-जाता था। 15 नवंबर की सुबह किशोरी जेवर-नगदी समेत गायब हुई। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।