आगरा: परिवार के साथ ताजमहल देखने आया 4 वर्षीय बच्चा बिछड़ गया, पुलिस ने खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया
Agra, Agra | Feb 16, 2026 ताजमहल के पश्चिमी गेट पर भीड़ के दौरान छत्तीसगढ़ से आए परिवार का चार वर्षीय बच्चा बिछड़ गया। सूचना मिलते ही थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने तत्परता दिखाते हुए खोज अभियान चलाया और लगभग 30 मिनट में बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली।