वज़ीरगंज: डकैती कांड का खुलासा: गया पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
Wazirganj, Gaya | Apr 13, 2026 गया पुलिस ने डकैती के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2014 में वजीरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर सोने के आभूषण, नगद राशि व अन्य सामान लूट लिया था।