रामगढ़ चौक: गुलनी गांव के शिक्षक की पुत्री ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में पाई सफलता, ग्रामीणों में हर्ष की लहर
गुलनी गांव के एक साधारण शिक्षक की पुत्री ने BPSC की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।बेटी की इस ऐतिहासिक कामयाबी से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गुलनी गांव सहित आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल है।ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।