गोला: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़, रिश्तेदारों को भेजे एडिट फोटो; उरुवा बाजार थाने में केस दर्ज
Gola, Gorakhpur | May 10, 2026 गोरखपुर के उरुवा बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती को फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के अनुसार, पिछले चार महीनों से आरोपी युवती के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी चला रहा है।