मिर्ज़ापुर: मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के एलटी वन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के एलटी वन में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।