हज़ारीबाग: श्री दिगंबर जैन पंचायत द्वारा 26 जनवरी को अष्ट मूलगुण संस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा
श्री दिगंबर जैन पंचायत द्वारा अष्ट मूलगुण संस्कार समारोह का भव्य आयोजन पुनः एक बार बॉडम बाजार जैन मंदिर में कल रविवार दोपहर 1 बजे से परम पूज्य वाक्केशरी आचार्य 108 श्री विनिश्चय सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 प्रज्ञान सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 प्रसिद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में होने जा रहा है।