हज़ारीबाग: मासिक लोक अदालत में 23 मामले सुलझे, 8 मार्च को मेगा लोक अदालत
हज़ारीबाग शनिवार 5 बजे सिविल कोर्ट हज़ारीबाग परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में पक्षकारों की सहमति के आधार पर कुल 23 मामलों का निपटारा किया गया। वहीं कुल 52 लाख 51 हजार 886 रुपए पर सहमति बनी। इस लोक अदालत में सबसे अधिक बिजली के 09 मामलों का निपटारा हुआ। जिसमें कुल 78 हजार रुपए सरकारी खजाने में जमा हुए।