हज़ारीबाग: झील स्थित एमपी थियेटर में सड़क सुरक्षा पर आधारित क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
हज़ारीबाग़ एमपी थियेटर में जिला परिवहन कार्यालय तथा जिला शिक्षा कार्यालय हजारीबाग के संयुक्त प्रयास से सड़क सुरक्षा संबंधी क्विज तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। सर्व प्रथम पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसे सीनियर तथा जूनियर के रूप में विभाजित किया गया।