हरदा: ग्राम डुमलाय में ज़मीन विवाद में महिला की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, देवर गिरफ्तार
Harda, Harda | May 28, 2026 जिले के हंडिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम डुमलाय में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 40 वर्षीय नीता जादम के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह कबेलू हटाने को लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ था।