चक्रधरपुर की करंजो स्थित एकल ग्रामोत्थान में शुक्रवार को एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र एवं महिला सशक्तिकरण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से एकल अभियान के राष्ट्रीय अभियान प्रमुख डॉ ललन शर्मा, सह योजना प्रमुख लालमोहन महतो, दिलीप वाडिया उपस्थित थे।