खुरई: वन विभाग ने भरछा में अवैध रूप से यूपी ले जाई जा रही लकड़ियों से भरे ट्रक को जब्त किया, राजसात की कार्रवाई हुई
Khurai, Sagar | May 2, 2025 शुक्रवार शाम 6 बजे रेंजर चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि उन्हें भरछा गांव में अवैध रूप से परिवहन कर लकड़ियां ट्रक यूपी ले जाने की जानकारी गुरुवार रात लगभग 11 बजे मिली थी जिस पर उन्होंने खुरई और बीना की वन विभाग की टीम को भेज कर ट्रक को जब्त कराया और खुरई वन विभाग कार्यालय ले गए। जिसके बाद शुक्रवार शाम ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर ट्रक राजसात किया गया