खुरई: बीना रोड पर एग्रो कार्यालय के पास खेत की नरवाई में लगी आग, वाहन चालक बचकर निकले, नगर पालिका की दमकल ने आग बुझाई
Khurai, Sagar | May 2, 2025 शुक्रवार दोपहर लगभग 1.00 बजे बीना रोड पर एग्रो कार्यालय के पास एक खेत की नरवाई में आग लग गई, तेज हवा से जल्दी भड़क कर सड़क किनारे पहुंच गई। जिससे वाहन चालक बचकर निकलते दिखे। पास में स्थित एग्रो कार्यालय तक आग पहुंच गई। सड़क किनारे लगे दर्जनों पेड़ भी झुलस गए। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल ने बुझाई आग।