सोनबरसा: सोनबरसा थाने के महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोनबरसा थाना में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क में प्रतिदिन पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है।