ईसागढ़: शंकरपुर निवासी 13 वर्षीय किशोर की सांप के काटने से हुई मौत, ईसागढ़ पुलिस ने किया मर्ग कायम
ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शंकरपुर निवासी एक 13 वर्षीय किशोर की सांप के द्वारा काटे जाने से मौत का मामला सामने आया है, पुलिस से मंगलवार को शाम 7:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर निवासी सोनू केवट उम्र 13 वर्ष को सांप ने काट लिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई उक्त प्रकरण में ईसागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।