मथुरा: शहर के श्री अलबेली सरकार मंदिर में मनाया गया श्री राधा जन्म महोत्सव बधाई गायन का देर रात तक चला कार्यक्रम
ब्रज में राधा अष्टमी का पर्व हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया जन्मोत्सव के बाद अब बधाई गायन का कार्यक्रम लगातार ब्रज में चल रहा है ।ब्रज की मीरा संत श्री कृष्णा मां द्वारा स्थापित राधा रानी अलबेली सरकार मंदिर में तीन दिवसीय राधा जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया तीन दिवसीय हरी नाम संकीर्तन महा शिगार आरती एवं भजन संध्या के साथ कार्यक्रम देर रात संपन्न हुआ।