मथुरा: नगर निगम के वार्ड नंबर 42 में आफत बनकर आई बारिश सड़क धसने के साथ कई मकानों में आई दरार
शहर मथुरा में लगातार हो रही बारिश के चलते नगर निगम के वार्ड नंबर 42 में सड़क धस गई तो कई मकानों में दरार आ गई है। जिसके चलते हुए मकान कभी भी हादसा हो सकते हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम के द्वारा पानी की पाइपलाइन डाली गई थी जिस समय पाइप लाइन डाली गई उसे समय सही से मरम्मत नहीं की गई जिसके चलते हुए बारिश में सड़क पानी के कारण धस गई और मकान में दरार आई है।