मथुरा: फर्जी ED अधिकारी बनाकर घर में डकैती का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गोविंद नगर पुलिस ने फरीदाबाद से किया गिरफ्तार
थाना गोविंद नगर क्षेत्र के राधा ऑचिड में चांदी व्यवसायी के यहां फर्जी ईडी बनकर आए बदमाशों के एक मुख्य आरोपी को गोविंद नगर पुलिस एवं स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से दो फर्जी नंबर प्लेट 5 गवर्नमेंट आफ इंडिया स्टीकर फर्जी सर्च वारंट वह घटना में प्रयुक्त वरणा कार एवं मोबाइल बरामद किया है। फर्जी अधिकारी घर में घुसकर लुट करना चाहते थे।