पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में 4 साल के बच्चे को सांप ने डसा, इलाज में देरी के कारण मासूम की मौत
Purnea East, Purnia | Apr 26, 2026
पूर्णिया में सांप के डसने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा घर में खेल रहा था। परिजन खेत में काम करने गए थे। परिजन लौटे के बच्चे ने उन्हें बताया कि सांप ने डस लिया है। इलाज में देरी के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन बच्चे को GMCH ले गए थे, पर उसकी जान नहीं बची। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत पर मां सोनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है