भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
चूरू। सफेद घंटाघर के पास स्थित भाजपा कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ एवं चूरू विधायक हरलाल सहारण ने तिरंगा फहराया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से देश को आजादी मिली है। हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति समर्पण, त्याग और कर्तव्य का संदेश देता है। उन्होंने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सभी नागरिकों से भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान का प्रतीक बताते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेने की बात कही।
कार्यक्रम में चंद्राराम गुरी, वासुदेव चावला, हेम सिंह, विक्रम कोटवाद, सुरेश सारस्वत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#Churu #स्वतंत्रता_दिवस #BJPChuru #तिरंगा #tharkiawaazajay Rajendra Rathore
Churu, Churu | Aug 15, 2026