डलमऊ: मतीनगंज में अवैध भट्ठियों पर चला बुलडोजर, वन विभाग पर पैसे लेकर संरक्षण का आरोप
बुधवार को समय लगभग 3 बजे गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज में वन विभाग ने दो अवैध कोयला भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।विभाग का कहना है कि बिना अनुमति संचालित ये भट्टियां वायु प्रदूषण फैला रही थीं,इसलिए पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।कल्लू उर्फ वहाब और मोहम्मद इरशाद की भट्टियों को गिराया गया।वहीं,भट्टी संचालकों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।