बालाघाट: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, लाठी-फुकनी से पत्नी को पीटकर किया अधमरा
प्रेमलता की शादी वर्ष 2004 में राजेश पंचेश्वर से हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। शुरुआती कुछ वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति शराब का आदी हो गया और आए दिन पत्नी के चरित्र पर शक कर विवाद करने लगा। घटना वाले दिन भी वह नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पहले हाथ-घूंसों से मारपीट की, फिर लोहे की फुकनी से सिर पर वार किया। इतना ही नहीं, सरोते से