संपतचक: संपतचक के लंका कछुआरा में स्वच्छ गांव-स्वच्छ जलवायु अभियान के तहत जीविका दीदियों को किया गया जागरूक
संपतचक प्रखंड अंतर्गत लंका कछुआरा ग्राम पंचायत में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे "स्वच्छ गांव, स्वच्छ जलवायु" अभियान के तहत जीविका दीदियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित जीविका दीदियों को अपने गांव को स्वच्छ रखने और लोगों को जागरूक करने के लिए