कोटा: रतनपुर वार्ड नंबर 3 के लोकबंद तालाब में प्रशासन का सहयोग न मिलने पर मोहल्लेवासी चंदा इकट्ठा कर करा रहे हैं गहरीकरण
Kota, Bilaspur | May 27, 2025 रतनपुर के वार्ड क्र 3महामाया मुक्तिधाम से लगा लोकबंद तालाब जो कभी पानी से लबालब रहता था परंतु मलबे की ढेर होने से तालाब सूख गई है। मोहल्ले वासी परेशान है। मोहल्लेवासी नगर पालिका को अवगत करा चुके हैं। परंतु बरसात नजदीक होने की वजह से मोहल्लेवासी आपसी चंदाकर जेसीबी मशीन से गहरीकरण कार्य करा रहे हैं। ताकि मोहल्लेवासीयो को आने वाले समय में पानी मिल सके।