कोटा: जनदर्शन में कोटा क्षेत्र के गांव धूमा के लोगों ने वन भूमि में जबरदस्ती काबिज लोगों के पट्टा निरस्त करने की लगाई गुहार
Kota, Bilaspur | May 26, 2025 सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन बिलासपुर में कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत धूमा के ग्रामीणों ने बताया कि वन भूमि में कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती काबिज कर वन अधिकार पट्टा बनवाने के लिए आवेदन दिया गया है। जिसे निरस्त करने के संबंध में ग्रामीणों ने जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन दिया गया। जिस पर कलेक्टर ने कोटा एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।