कोटा: वर्मा मोहल्ला, अचानकपुर चकरभाठा से 210 लीटर महुआ शराब के साथ 4 महिला आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | May 27, 2025 चकरभाठा पुलिस वर्मा मोहल्ला अचानकपुर में रेड किया जहां लक्ष्मीबाई वर्मा के कब्जे से 45 ली, रानी वर्मा के कब्जे से 60 लीटर , अमचूरी बाई सौरा के कब्जे से 45 लीटर तथा फोना सौरा के कब्जे से 60 लीटर कुल 210 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्तकर चारों महिला आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।