साहिबगंज: आर्म्स एक्ट मामले में फरार आरोपी को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
साहिबगंज: मुफस्सिल थाना पुलिस को आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त सह वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना कांड संख्या 49/23, दिनांक 27 मई 2023, धारा 147/148/149/302 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस को अनिल यादव की तलाश थी। ग