सीतामढ़ी में शराब तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर बाइक के अलग-अलग हिस्सों में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। गिरफ्तारी के बाद तस्कर पुलिस से बचने के लिए सड़क पर लेट गया और रोने-बिलखने का नाटक करने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।