चूरू: 5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल, जिले में बैंकिंग कार्य ठप्प रहा
Churu, Churu | Jan 27, 2026 चूरू जिले में यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की, जिससे बैंकिंग कार्य ठप्प रहा। सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, विदेशी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं सहकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों ने कामकाज ठप रखकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।