शाहजहांपुर: लखनऊ में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, संगठन व रणनीति पर हुआ मंथन
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद की सभी छह विधानसभाओं की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठन को