धार: जिले में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीद हुई शुरू, 31 दिसंबर तक 10 केंद्रों पर होगी खरीद
Dhar, Dhar | Oct 25, 2024 धार सहित धार जिले में आज 25 अक्टुबर से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी प्रारंभ हुई है। धार जिले में सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु कुल 10 खरीदी केंद्र बनाए गए है। जहां 31 दिसंबर 2024 तक समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी होगी। खरीफ वर्ष 2024 के लिए औसत अच्छी गुणवत्ता (FAQ) के तिलहन फसल सोयाबीन के लिए घोषित समर्थन ₹4892 प्रति क्विंटल से खरीदी होना है।