धार: निजी गार्डन में जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा हुए शामिल
Dhar, Dhar | Oct 24, 2024 लोक शिक्षण संचालनालय एवं समग्र शिक्षा अभियान के अपर संचालक के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में कौशल विकास के लिए स्कूलों में विभिन्न ट्रेड संचालित किय जा रहे हैं। जिसकी जिला स्तरीय प्रदर्शनी जिला मुख्यालय धार में निजी गार्डन में आयोजित की गई। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा शामिल हुए।