धार: खाद्य विभाग ने बख्तावर मार्ग की दुकानों से मिठाई और नमकीन के लिए नमूने, जांच के लिए भेजे
Dhar, Dhar | Oct 24, 2024 कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दिपावली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए धार में बख्तावर मार्ग स्थितपराग स्वीट्स से मावा पेडा, मावा वर्फी, पराग व्राण्ड नमकीन सेंव एवं पराग ब्राण्ड उज्जैनी सेव के नमूने दीपश्री स्टीट्स से मावा, दूध कतली, दीपश्री ब्राण्ड रतलामी सेव तथा दीपश्री ब्राण्ड उज्जैनी सेव के नमूने लिए गए।