पयागपुर: पयागपुर इकौना मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक का इलाज के दौरान हुआ निधन
पयागपुर के हसुवापारा गांव निवासी हर्षित शुक्ला बीते शुक्रवार शाम 5बजे अपने घर जा रहा था। तभी पयागपुर इकौना मार्ग पर बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पिता प्रमोद की तहरीर दे दी है।पयागपुर पुलिस ने शनिवार शाम 7बजे बताया की वाहन स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।