गिरिडीह: अतिक्रमण हटाओ अभियान में सदर अस्पताल के पास ठेलों से देशी शराब बरामद
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सदर अस्पताल गेट के मुख्य सड़क के पास खड़े दो ठेलों से देशी शराब बरामद की गई। जिसके बाद शनिवार शाम 5 बजे नगर थाना की पुलिस और सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विषपुते मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने बरामद शराब को नष्ट करने का आदेश दिया।