कल्पा थाने की पुलिस ने मझनपुर गांव में छापेमारी कर छह क्विंटल जावा महुआ नष्ट कर दिया। टीम ने मौके से अवैध शराब बनाने में उपयोग होने वाले ड्रम, भट्ठी और अन्य उपकरण भी जब्त किए। पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।