टीकमगढ़: जिला अस्पताल: खाना देने मरीज को आए व्यक्ति की जिला चिकित्सालय से हुई बाइक चोरी: अस्पताल चौकी में शिकायत दर्ज कराई
जानकारी के अनुसार कोमल आदिवासी ने बताया कि वह टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत बाबाखेड़ा गांव से अपने मरीज को खाना देने टीकमगढ़ जिला अस्पताल आया हुआ था उसने बताया वह आधा घंटे मे जिला अस्पताल से बाहर आया तो जहां उसने अपनी बाइक रखी थी वहां उसे नहीं मिली उसने बहुत ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं लगा तो उसने तुरंत जिला अस्पताल की चौकी मे शिकायत दर्ज कराई