वाड्रफनगर: जातिगत गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
वाड्रफनगर मंगलवार के चलगली थाना अंतर्गत रनहत चौकी पुलिस ने जातिगत गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम लुरगी खुर्द निवासी प्रार्थी सोहन राम की शिकायत पर आरोपी धर्मजीत सोनी और उसके एक साथी के खिलाफ कर्ज के पैसे मांगने को लेकर विवाद के दौरान मारपीट एवं जातिसूचक अपशब्द कहने का मामला दर्ज किया गया था।