बाराहाट ब्लॉक गेट के सामने लक्ष्मी मेडिकल हॉल में अज्ञात चोरों के द्वारा पिछले हिस्से से मेडिकल में प्रवेश कर मेडिकल में रखे लैपटॉप, एलसीडी एवं काउंटर में रखे करीबन 10 हजार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे मेडिकल हॉल खोलने को लेकर संचालक पहुंचे तो देखा कि मेडिकल के दरवाजे में लगे ताला टूटा हुआ था।