फतेहपुर: चांदपुर के जंगल में युवक का शव फांसी के फंदे में लटका मिला, परिजनों का हाल बेहाल, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के छेद्दू का डेरा मजरे सरहन बुजुर्ग गांव में एक युवक का शव जंगल के एक पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इन्द्रजीत निषाद (पुत्र गजराज निषाद) निवासी बचनीपुर बसफरा, थाना जहानाबाद के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के मुताबिक इन्द्रजीत अपने परिवार का इकलौता बेटा था और