इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, मिली गर्मी से राहत
अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम 6 बजे के लगभग तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। लेकिन शनिवार की दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।